HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट जेल से रिहा, पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप, BJP में शामिल होने का दबाव

हरदा/मप्र। आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट जेल से रिहा हो गए हैं। रिहाई के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आनंद जाट ने कहा कि हरदा पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में फंसाकर बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें धमकाया गया और दबाव बनाया गया कि वे भाजपा जॉइन कर लें, अन्यथा भविष्य में भी इसी तरह प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। आनंद जाट ने कहा कि आज आम नागरिकों की रिपोर्ट दर्ज कराने में कई-कई दिन लग जाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई महज कुछ घंटों में पूरी कर दी गई। इससे साफ है कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।

जेल से बाहर आने के बाद आनंद जाट ने कहा कि वह पहले की तरह अपने सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्य जारी रखेंगे और सत्य के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Post a Comment