HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

माध्यमिक विद्यालय हरथली जिला रतलाम के प्रधानाध्यापक वीर सिंह राणा हुए सेवानिवृत्त



प्रदेश संवाददाता -  गेंदालाल माकोडे़: राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीर सिंह राणा प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय हरथली जिला रतलाम 31सितंबर को आदिवासी समाज के उत्थान का कार्य करने के लिए इन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लिया ताकि स्वतंत्रता पूर्वक समाज उत्थान में अपना योगदान दे सकें। 

शासकीय सेवा में रहते वह कार्य पूर्ण रूप से नहीं कर पा रहे थे। संस्था में बिदाई समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि प्राचार्य निर्मला जोसफ, मप्र शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सर्वेश कुमार माथुर द्वारा वीर सिंह राणा के जीवन पर प्रकाश डाला। 

वीर सिंह राणा ने अपने बिदाई समारोह को सम्बोधित कर कहा कि समाज ने मुझे बहुत कुछ दिया है अब समाज में शिक्षा के क्षेत्र में काम करुंगा, इस मौके पर श्याम सरवड़,सरोज राठौर, मितेश जैन, उज्जवला तायड़े, मनोज कुमार सक्सेना ने शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर वीर सिंह राणा एवं उनकी पत्नी कनकलता राणा को सम्मानित किया गया।

 ग्राम के सरपंच अय्युब खान,जन शिक्षक कैलाश सिंह, साक्षरता समन्वयक आशीष जाट, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, समग्र शिक्षक संघ अध्यक्ष जयराज सिंह देवड़ा, नरेंद्र सिंह चौहान, हेमंत राय, राजेश ओझा,भरत शर्मा, धीरज कुंवर राठौर कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

अंत मे राणा को रथ में बैठा कर गाजे बाजे के साथ स्कूल से रवानंगी दी गई।

Post a Comment