HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

छत्तीसगढ़ में नक्सली एनकाउंटर: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कई नक्सली मारे गए

 

छत्तीसगढ़ में नक्सली एनकाउंटर: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कई नक्सली मारे गए

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार सुबह नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ (Encounter in Chhattisgarh) हुई। इस एनकाउंटर में अब तक एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी खुफिया जानकारी

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम को तुरंत अभियान पर रवाना किया गया।

जैसे ही सुरक्षाबलों का काफिला जंगल के भीतर पहुंचा, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला और दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। सुबह करीब 9 बजे से चल रही इस मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर हो चुके हैं।

रायपुर में रणनीति, जंगल में एक्शन

इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत तीन से अधिक राज्यों के सुरक्षा अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ आगे की रणनीति तय की गई। इसी बीच दंतेवाड़ा और बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ा हमला बोला।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अभी जारी है और घटनास्थल से और नक्सलियों के शव बरामद होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ा नक्सलियों पर दबाव?

बीते कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों ने बस्तर संभाग के घने जंगलों में लगातार अभियान चलाए हैं। इसके चलते नक्सली संगठनों पर दबाव बढ़ा है। अबूझमाड़, बीजापुर और दंतेवाड़ा के जंगल नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं, लेकिन यहां पर भी सुरक्षाबलों ने मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

एसपी गौरव राय ने कहा कि—
“सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।”

Post a Comment