HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

श्रीमती अंकिता लखनलाल सिंह भारत आदिवासी पार्टी मध्यप्रदेश महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

शहडोल/मप्र। भारत आदिवासी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष कोमल धोपिया ने आदेश जारी कर श्रीमती अंकिता लखनलाल सिंह को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार, अंकिता लखनलाल सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। इस जिम्मेदारी के साथ उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगी। संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जनता की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रीमती अंकिता लखनलाल सिंह का नेतृत्व संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मज़बूत होगा।


Post a Comment