डंगोचा के पास पाल फला बना टापू का रूप।
September 07, 2025
संवाददाता नाथूलाल सालवी
दिनांक 05/09/2025
भबराना । झल्लारा पंचायत समिति के आमलवा पंचायत में जम्मू खेड़ा गांव के पास बना तालाब इन दोनों पानी से लबालब भरा हुआ है । यह तालाब डंगोचा तालाब से जाना जाता है जो सिंचाई विभाग की देखरेख में आता है । दो दिवसीय बारिश के चलते तालाब में पानी इतना हो गया और आवक इतनी हो गई जिससे गांव के पालफला टापू का रूप बन गया । इस मोहल्ले के लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हुआ। सूत्रों के अनुसार पुल का कार्य कई वर्षों से स्वीकृत है लेकिन जिम्मेदार कोई नहीं । जान माल का नुकसान होने की पूर्ण संभावना है । जाम्बूखेड़ा के पाल फला में करीब 20 से 25 घरों की बस्ती है।

