पातालपानी में क्रांति नायक भगवान टंट्या भील की 184वीं जयंती पर सांस्कृतिक–सामाजिक दीक्षा शपथ समारोह
प्रदेश संवाददाता: गेंदालाल माकोडे़
धामनोद (धार)
क्रांति नायक भगवान टंट्या भील के 184वें जन्मदिवस के अवसर पर उनकी कर्मस्थली पातालपानी, तहसील महू, जिला इंदौर में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक दीक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।आयोजन के माध्यम से भगवान टंट्या भील के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक एकता, संगठन और जनचेतना पर केंद्रित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर समाजसेवी सतीश पेंदाम ने कहा कि “संयुक्त सांस्कृतिक और सामाजिक व्यवस्था को ही भारत राज्य कहा गया है। बिना समाज अर्थात मानव के राज्य या राष्ट्र का निर्माण असंभव है। समाज की सुरक्षा किराये के सिपाहियों (श्रमिक/वेतन आधारित) से संभव नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा केवल और केवल जीवन समर्पित केडर मिशनरी से ही संभव है
आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य भगवान टंट्या भील के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में संगठन, आत्मसम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
