वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती मनाई।
October 06, 2025
हरदा, मप्र। वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ हरदा द्वारा अदम्य साहस, शोर्य और वीरता की अद्वितीय मिसाल रानी दुर्गावती की 501वीं जयंती पर फोटो पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष गणेश मर्सकोले ने रानी दुर्गावती के जन्म जयंती पर प्रकाश डाला जिसमें रानी दुर्गावती का जन्म चंदेल राजा कीरत राय (कीर्तिसिंह चंदेल) के परिवार में कालिंजर के किले में 5 अक्टूबर 1524 में हुआ था। उनका जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन होने के कारण उनका नाम दुर्गावती रखा गया। रानी दुर्गावती की राजधानी सिंगोरगढ़ थी। तथा भारत की एक प्रसिद्ध आदिवासी वीरांगना थी, जिसने मध्य प्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में आदिवासी राजाओं ने शासन किया। उनका विवाह गोंडवाना साम्राज्य राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह मडावी के साथ हुआ, उनके शासन में राज्य की बहुत उन्नति हुई। दुर्गावती जी को तीर तथा बंदूक चलाने का अच्छा अभ्यास था और ऐसी वीरांगना को उनकी जयंती पर वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ हरदा जिला अध्यक्ष गणेश मर्सकोले, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे, सुनील धुर्वे, अर्जुन उईके, गोलू उईके, नरेन्द्र धुर्वे, कृष्णा धुर्वे, एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने शत् शत् नमन किया।