HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के प्रयासों से 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में 200 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, जिले की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत

हरदा। जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप हंडिया स्थित 220 केवी सबस्टेशन में 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा स्वीकृत कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है।

इस नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को उल्लेखनीय मजबूती मिली है। बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए लगाया गया यह उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर अब क्षेत्र में अधिक स्थिर, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

विधायक डॉ. दोगने ने बताया कि कृषि, उद्योग और शहरी विस्तार के कारण हरदा जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इस आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने शासन एवं विभागीय स्तर पर इस परियोजना को प्राथमिकता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। उनके प्रयासों से स्वीकृत और ऊर्जीकृत यह ट्रांसफॉर्मर सबस्टेशन की क्षमता में बड़ी वृद्धि करेगा।

दोगने ने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर की जगह नई तकनीक व अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से न केवल सबस्टेशन की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता में सुधार हुआ है बल्कि इसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों, व्यापारियों, उद्योगों और आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य से हरदा, खातेगांव, कन्नौद, सुल्तानपुर, गोपालपुर, नसरुल्लागंज, सतवास और फतेहाबाद सहित व्यापक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।  डॉ. दोगने ने ऊर्जा विभाग एवं एमपी ट्रांसको के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में भी हरदा जिले की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे विकास कार्य प्राथमिकता से जारी रहेंगे।



Post a Comment