HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

विकलांग किसान की 0.65 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे का आरोप, सीमांकन की मांग



जिला ब्यूरो नितिन बघेल...

देवास। ग्राम भिलाखेड़ा, टप्पा बरोठा के निवासी संतोष चौहान पिता गोंदिया चौहान ने कलेक्टर देवास को पत्र लिखकर अपनी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे और सीमांकन न होने की शिकायत की है। संतोष चौहान ने बताया कि सर्वे क्रमांक 376/3 की 0.6500 हेक्टेयर जमीन उनके नाम वर्ष 2002 में शासन द्वारा पट्टे पर दी गई थी। 

इसी जमीन पर खेती कर वे अपना भरण-पोषण करते हैं। वे दोनों पैरों से विकलांग हैं और उनके पास रोजगार का कोई अन्य साधन नहीं है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन से लगी सरकारी जमीन किसी व्यक्ति ने लीज पर ले ली है। लीजधारक द्वारा की जा रही खुदाई में उनकी आधी जमीन भी चली गई है।


लीजधारक का नाम-पता उन्हें मालूम नहीं है। संतोष के अनुसार उन्होंने तहसीलदार को दो बार आवेदन दिया और पटवारी को सूचित किया। एक बार पटवारी मौके पर पहुंचे और 15-20 लोगों की मौजूदगी में नपती की कोशिश की, लेकिन "नपती समझ न आने" का हवाला देकर पंचनामा बनाकर चले गए। पटवारी ने कहा था कि गिरदावर के साथ टीम बनाकर सीमांकन होगा, पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। खेती का समय नजदीक होने से वे परेशान हैं। अब उन्होंने कलेक्टर महोदय से जल्द सीमांकन कराकर उनकी जमीन की नाप कराने और कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है, ताकि वे खेती कर सकें।

Post a Comment