रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर GSU सहित विभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण कार्यक्रम
संवाददाता पप्पू काकोडिया।
भीमपुर/बैतूल। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर GSU, जयस, AVS एवं सर्व_ आदिवासी समाज संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर GSU के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर_ हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य शंभुदयाल धुर्वे, भूमका संघ से भूमका तिरु. रामसिंह उईके, यादव समाज संगठन से चुनीलाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
GSU की ओर से बबली कुमरे (जिला अध्यक्ष), सरस्वती परते, मनिता उइके, निशा विश्वकर्मा, रूपा सलाम, संपत, आदिप, उमेश काकोडिया (महाविद्यालय अध्यक्ष), अरुण विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्राएं और पिपरिया की ग्रामसभा के सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के बलिदान और उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए गोंडवाना साम्राज्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि वे रानी दुर्गावती के पदचिन्हों पर चलेंगे तथा अपनी बहन-बेटियों को उनके समान सशक्त और प्रेरणादायक बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और संकल्प के साथ किया गया।

