HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

खरसांवा गोलीकांड के शहीदों का अधूरा सपना पूरा होगा:- दिनेश मुर्मू

संवाददाता अनिल कुमार हांसदा।

बोकारो (झारखंड)। दिनांक 02/01/2024 गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत - टिकाहारा के ग्राम कड़ियाडीह, के सिद्धू कन्नू फुटबॉल मैदान में आदिवासी युवा समिति कसियाडीह की ओर से सरायकेला खरसावां गोली कांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सर्व प्रथम शहीदों के शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया गया और एक मिनट का मौन धारण रखते हुए शहीदों की अत्मा शांति के लिए शोक सभा किया गया।


खरसांवा गोलीकांड के शहीदों अमर रहे का नारा दिया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित दिनेश कुमार मुर्मू अध्यक्ष सह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच बोकारो उपस्थित हुए। सभा में दिनेश मुर्मू ने कहा कि खरसांवा गोलीकांड के शहीदों का अधूरा सपना पूरा होगा आज के दिन 1 जनवरी 1948 को अलग राज्य मांग को लेकर एकत्रित हुए थे। उसी समय उड़िसा के सीआरपीएफ जवान ने गोलियां चलाई इस लड़ाई में हजारों - हजार अदिवासी शहीद थे। आज भी आदिवासी अपने इलाके में प्राकृतिक संसाधन यानी जमीन, जंगल, पहाड़, जलस्रोत एवं खनिज सम्पदा को काफी हद तक बचा के रखे हुए हैं, तथा वन्य जीवन का अस्तित्व भी बरकरर हैं, लेकिन कुछ तथाकथित लोग प्राकृतिक संसाधनों को विकाश एवं तराकी के नाम पर खत्म करने में तुले हुए हैं। सभी वक्ताओं ने बारी बारी से एक जुट होने का जोर दिया गया। मुख्य रूप से उपस्थित आदिवासी विकास समिति समित के अध्यक्ष कुलेश्वर मरांडी, सचिव मोहन मरांडी, सदस्य अजीत सोरेन, शशि मुर्मू, तेजराम सोरेन, मुकेश मरांडी, रतिराम मुर्मू, सैला सोरेन, विकाश सोरेन आदि लोग उपस्थित हुए।

Post a Comment