HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बहुजन समाज में राजनीति की अलख जगाने वाले कांशीराम साहब की जयंती कसरावद में मनाई

खरगोन (मध्यप्रदेश)। खरगोन जिले की कसरावद तहसील के वार्ड 15 में शुक्रवार शाम को बहुजन नायक राजनेतिक मान्यवर कांशीराम जी की जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम गांगले ने किया।

प्रेम गांगले ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें राजनीति के मार्ग पर लाने वाले समाज में राजनीति की अलख जगाने वाले मान्यवर कांशीराम साहब है, आज ही के दिन उनका जन्म हुवा था, इस लिए आज हमने कार्यक्रम आयोजित किया था।

कार्यक्रम का संचालन मान्यवर कांशीराम जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बलाई समाज के अध्यक्ष प्रदीप राणे, गणेश खेड़े उपाध्यक्ष, एस.एस. उपाध्याय, कैलाश गंगाले, अशोक राणे,अनिल चौहान, संजय परमार, विजय गंगाले, संतोष खेड़े, सोमल चौहान सर्व आदिवासी समाज मीडिया प्रभारी, रोहित नय्यर, गजानंद सावनेर सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment