खेलो एम.पी. यूथ गेम्स: राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भीमपुर के चार खिलाड़ी चयनित
संवाददाता – पप्पू काकोड़िया, भीमपुर/बैतूल (मध्य प्रदेश)
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित खेलो एम.पी. यूथ गेम्स की राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भीमपुर ब्लॉक स्थित एकलव्य एकेडमी, भीमपुर के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
बालक वर्ग में नामदेव बारस्कर एवं लखन कड़ोपे, जबकि बालिका वर्ग में कु. प्रीति उईके एवं कु. आरती करोचे का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चयनित खिलाड़ी 27 जनवरी से 31 जनवरी तक भोपाल में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ बैतूल एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नीतेश राजपूत (सचिव, जिला कबड्डी संघ बैतूल), राधेलाल बनखेड़े (खेल विभाग), सियाराम इवने, सुजीत इवने, रवि इवने (कोच), सुनील अड़लक (प्रदेश कार्यकारी सदस्य), सुरेंद्र आर्य (शिक्षक), कमलेश धुर्वे एवं श्री श्याम आर्य (पत्रकार) उपस्थित रहे एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
