HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

घायल बंदर को कुत्तों से बचा कर किया उपचार

 संवाददाता नाथूलाल सालवी 

दिनांक - 26/04/2025

झल्लारा । सालवी मोहल्ला भबराना में आज सवेरे लगभग 7 बजे एक बंदर को कुत्तों ने गैर कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।कुत्तों के भौंकने की आवाज को सुनकर पास के घर से विशाल सालवी ने जब बाहर निकल कर देखा तो 4-5 कुत्तों ने एक बंदर को बहुत बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।


उन्होंने कुत्तों को भगा कर तुरंत बंदर को अपनी सुरक्षा में लिया।बंदर को घर ले जा कर उसके प्राथमिक उपचार किया।साथ ही पशुचिकित्सक को सूचना दी। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह और शंभू सिंह मौके पर आए । और शंभू सिंह ने बंदर को प्राथमिक उपचार किया । इसके बाद वेटरनरी डॉक्टर जयंती लाल भी आए और शाम को और देखने की बात कही है।

Post a Comment