HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की सख्ती, जागरूकता रैली के साथ हुई चालानी कार्रवाई

जिला ब्यूरो नितिन बघेल...

देवास। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम देवास की सहयोगी संस्था टीम फीडबैक फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सुपरमार्केट एवं शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों एवं व्यापारियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा इसके उपयोग पर प्रतिबंध संबंधी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई भी की गई तथा मौके पर बड़ी मात्रा में पॉलीथिन एवं प्लास्टिक सामग्री जप्त की गई। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के झोले वितरित किए गए और दैनिक जीवन में इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एसआई विजय सांगते, टीम लीडर सोहेल पटेल, आईईसी एक्सपर्ट विभा गोयल, सुपरवाइजर परवेज चावड़ा, अभिषेक पवार सहित पूरी आईईसी टीम उपस्थित रही।



Post a Comment