11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में किया गया सफल आयोजन
June 21, 2025
संवाददाता नाथूलाल सालवी
दिनांक 21/06/2025
झल्लारा (भबराना), प्रतिवर्ष 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर भबराना के सानिध्य में योग प्रशिक्षक महेंद्र सुथार के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन किया गया।इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की विषय थीम एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग है।
शुरुआत योग दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देकर की गई।साथ ही बताया गया कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है, जो कि केवल व्यायाम ना होकर हमारी जीवन शैली में परिवर्तन एवं जागरूकता उत्पन्न करती है।इसके बाद सरकार के निर्देशानुसार प्रार्थना, चालन क्रियाएं,योगासन,बैठकर किए जाने वाले आसन,पेट के बल लेट कर किए जाने वाले आसन,कपालभाति,प्राणायाम, ध्यान,संकल्प और अंतिम में शांतिपाठ कर समापन किया गया।आयोजन में प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा,सुरेश वडेरा,आयुष्मान आरोग्य मंदिर की वैद्य रीना मीणा,वरिष्ठ कंपाउडर धनपाल मीणा,सरपंच केशवलाल मीणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शंभू सिंह, वार्ड पंच नाथूलाल सालवी,भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, एएसआई पूंजीलाल मीणा,एलडीसी भगवती लाल मीणा,दिनेश जैन,रामसिंह,विद्यालय के शिक्षक,अन्य विद्यालय के शिक्षक,विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाया।






