आदिवासी छात्र संघ द्वारा वीर शहीद सिद्धू ,कान्हू चांद भैरव एवं फूलों झानो के बलिदान को याद करते हुए मनाया गया,हूल दिवस
रामगढ़ | सिद्धू कान्हू मैदान में आदिवासी छात्र संघ के द्वारा महान क्रांतिकारी वीर सिद्धू,कान्हू,चांद भैरव और फूलो झानो के बलिदान दिवस के रूप में हूल दिवस मनाया गया।
हूल दिवस आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुनील मुंडा जिला सचिव जगनारायण बेदिया, जिला प्रवक्ता पंचदेव करमाली, प्रकाश करमाली, श्रीवास्तव मुंडा,बसंत मुंडा आर्या मुंडा और आदिवासी युवाओं के द्वारा सामूहिक रुप से वीर सिद्धू कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर हूल दिवस मनाया गया।
झारखंड में हर साल 30 जून को मनाया जाता है। यह दिन 1855 के संताल हूल (संताल विद्रोह) की स्मृति में मनाया जाता है, जो अंग्रेजी शासन और जमींदारों के खिलाफ संताल आदिवासियों द्वारा किया गया एक ऐतिहासिक विद्रोह था। यह विद्रोह आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और उनकी अस्मिता की रक्षा के लिए लड़ा गया था। 1855 में, संताल परगना (वर्तमान झारखंड) के भोगनाडीह गांव में सिदो और कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में संताल आदिवासियों ने अंग्रेजों और उनके सहयोगी जमींदारों के शोषण, महाजनी प्रथा और अन्याय के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। इस विद्रोह में उनके भाई चांद भैरव,बहनें फूलो और झानो, और हजारों संताल आदिवासियों ने हिस्सा लिया। यह विद्रोह आदिवासियों की जमीन छीने जाने, जबरन मजदूरी, और अंग्रेजों द्वारा लगाए गए भारी करों के खिलाफ था। संतालों ने अपनी स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए यह संघर्ष शुरू किया, जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस विद्रोह में सिदो-कान्हू सहित लगभग 10,000 से 60,000 संताल आदिवासियों ने अपनी जान गंवाई। फूलो और झानो जैसी वीरांगनाओं ने भी अपनी कुल्हाड़ी से 21 अंग्रेज अधिकारियों को मार गिराया, जिससे अंग्रेजी शासन हिल गया। हूल दिवस झारखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है, जो संताल आदिवासियों के बलिदान और उनके स्वतंत्रता संग्राम को याद करता है। यह दिन न केवल अतीत की वीरता को सम्मान देता है, बल्कि वर्तमान में आदिवासी अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
मौके पर रवि मुंडा निक्की राज बेदिया ,संजय मुंडा, राजू मुंडा ,प्रकाश करमाली ,जगनारायण बेदिया ,महेश मुंडा, सुरेंद्र बेदिया ,पंचदेव करमाली ,काशीनाथ बेदिया ,सुनील मुंडा श्रीवास्तव मुंडा, बसंत मुंडा, आर्य मुंडा, सुरेश बेदिया, विक्की आदिवासी ,सूरज मुंडारी, राजेश मुंडा ,सुभाष मुंडा ,दीपू मुंडा, विक्की मुंडा, विपिन मुंडा ,अनिल मुंडा, सुरेंद्र मुंडा अशोक मुंडा, सुनील मुंडा ,आदिवासी छात्र संघ प्रदीप मुंडा ज्ञानी मुंडा सोनू कुमार शामिल थे।