कायस्थ समाज देवास ने मनाया हरियाली तीज का महोत्सव
देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत इकाई देवास ने मयूर गार्डन मेढकी देवास में हरियाली तीज का त्यौहार मनाया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम समस्त चित्रांश बंधुओ द्वारा भगवान शिवजी की आराधना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही सीहोर जिले की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष आरती प्रमोद श्रीवास्तव, तत्पश्चात महिला एवं पुरुषों के विभिन्न प्रकार के गेम्स कराए गए। साथ ही महिला पुरुषों द्वारा हरियाली तीज से संबंधित भजनों पर नृत्य किया गया। गेम्स के विजेता रही आरती श्रीवास्तव सीहोर, शर्मिला श्रीवास्तव , सुमन सक्सेना देवास इन तीनों विजेताओं को जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे के सौजन्य से प्रदेश उपाध्यक्ष शशि खरे एवं जिलाध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार दिया गया। महोत्सव में युवा जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, सुनीता हरीश सक्सेना,सुमन राजेंद्र सक्सेना, संगीता घनश्याम, यशस्वी श्रीवास्तव, शर्मिला संजीव श्रीवास्तव, प्रियंका पवन, कृष्णा बाई, विष्णुकांता हर्षिता श्रीवास्तव, विद्या राजेंद्र, सुहानी निगम, रेखा जगदीश भटनागर, लीला सक्सेना, विशाल सक्सेना, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रेरणा, गुंजन, सलोनी, प्रतिष्ठा सक्सेना, अखिलेश महिमा श्रीवास्तव,शशि प्रदीप आदि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रम तय किए गए। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं आभार प्रदीप खरे द्वारा माना। उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव द्वारा दी गई।