युवा कौशल एवं आजीविका विकास जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाददाता नाथूलाल सालवी
दिनांक 28/08/2025
सलूम्बर। आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को वसुधा विकास संस्थान कार्यालय सलूंबर राजस्थान के कार्यालय में "युवा कौशल एवं आजीविका विकास जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम" रखा गया जिसमें वसुधा विकास संस्थान के कार्य क्षेत्र से 30 गांव से एक-एक युवा साथी बुलाए गए आज के कार्यक्रम में 30 लोगों की सहभागिता रही । और वसुधा विकास संस्था के साथियों की भागीदारी रही। प्रशिक्षण जायद मकरानी आजीविका ब्यूरो उदयपुर द्वारा युवाओं को विभिन्न परियोजना एवं कौशल आजीविका विकास हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
उद्देश्य- परियोजना क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न कौशल आजीविका विकास संबंधित योजनाओं कार्यक्रमों और व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु जागरूक करना क्षेत्र में संचालित युवा कौशल शिक्षण संस्थान ऑन के साथ जुड़ाव करना एवं इच्छुक कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना। क्षेत्र के युवाओं की वर्तमान में रोजगार की स्थिति एवं संभावित कौशल विकास क्षेत्र। युवाओं के लिए सरकार एवं शैक्षिक संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल एवं राजस्थान विभाग कौशल आजीविका विकास केंद्र सलूंबर।कौशल एवं आजीविका विकास प्रशिक्षण से जुड़ने हेतु आवश्यक पात्रता एवं प्रक्रिया। प्रशिक्षित युवाओं के लिए संभावित आजीविका उपक्रमों के साथ जुड़ा। वसुधा विकास संस्थान से गोपीलाल राव , कौशिक कुमार सालवी , ईश्वर सालवी ,मेघराज मीणा , गोतम मीणा,नारायण मीणा की सहभागिता रही।





