HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

झारखण्ड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लाखों की भीड़

 दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हुए शामिल

अंतिम संस्कार में पहुंचे राहुल गांधी हेमंत सोरेन को गले लगा कर दिया ढांढस 

दिवंगत  गुरूजी के चिता को तीनों नेताओं ने हाथ जोड़कर नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नेमरा(रामगढ़)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी के नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा सड़क मार्ग से पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने गुरुजी के चिता को हाथ जोड़कर नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की ।

श्मशान घाट में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चिता को राहुल गांधी ने नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद राहुल गांधी ने पिता के देहांत से मर्माहत हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गले लगाया और ढांढस बंधाया।

Post a Comment