HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुलवानिया में हुआ भव्य आयोजन, जिला अध्यक्ष अजय यादव ने की शिरकत

रवि चौहान - जिला ब्यूरो बड़वानी।

जुलवानिया (बड़वानी)। नगर में सुबह भारतीय जनता पार्टी जुलवानिया मंडल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़वानी जिले में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी मण्डल और बूथ स्तर पर योग शिविर लगाकर भारत की प्राचीन विरासत का उत्सव मनाया।


जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भाजपा मण्डल जुलवानिया के तत्वावधान में स्थानीय शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वरिष्ठ समाजसेवी दीपक शर्मा एवं सुनील बागुल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव ने की।


माँ सरस्वती पूजन से हुई शुरुआत -

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और अन्य आसनों का प्रदर्शन करवाया।


जिला अध्यक्ष ने बताया योग का महत्व -

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक तारीख नहीं है। यह भारत की 5000 वर्ष पुरानी समृद्ध विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से ही वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी।"

उन्होंने आगे कहा, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का सम्पूर्ण विज्ञान है।"


पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश -

योग कार्यक्रम के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में अतिथियों द्वारा पांच छायादार पौधों का रोपण किया गया।

ये रहे उपस्थित -

इस अवसर पर भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जुलवानिया सरपंच सुखलाल आमले, सचिन सेते, भूरा वाडिले, नईम शेख, विजय गोरे सहित स्कूल का समस्त स्टाफ एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment