लगातार हो रही बारिश के चलते भबराना में एक कच्चा मकान गिर गया,बड़ा हादसा होने से टला
September 08, 2025
संवाददाता नाथूलाल सालवी
दिनांक 08/09/2025
झल्लारा भबराना । सलूंबर जिले के भबराना गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते मेघवाल बस्ती में एक कच्चा मकान गिर गया। मकान में सोहनलाल मेघवाल अपनी पत्नी ओर नवजात शिशु तथा 6 वर्ष की बच्ची के साथ सो रहा था कि लगभग प्रातः 6 बजे मकान गिरने लगा। जैसे ही खबर लगी अपना बचाव करते हुए सोहन ने अपनी पत्नी समेत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही वार्डपंच नाथूलाल सालवी मौके पर पहुंचे और भबराना पटवारी को सूचना दी एवम् परिवार को राहत दिलाने की अपील की।


