HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बीएफसीएल की सराहनीय पहल: रामगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन करीब 125 लोगों की हुई आंखों की जांच, जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क इलाज

संवाददाता: अशोक मुंडा

रामगढ़ (झारखंड)

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत रांची रोड स्थित सिंह होटल के सामने, रामगढ़ में आइरिस (IRIS) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 125 लोगों की आंखों की जांच की गई। आइरिस (IRIS) के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की विस्तृत नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान जिन मरीजों की आंखों की रोशनी कम पाई गई, उन्हें निःशुल्क पावर चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनके लिए निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था बीएफसीएल द्वारा की जाएगी।

बीएफसीएल प्रबंधन ने जानकारी दी कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को पंचायत भवन, मरार (रामगढ़) में एक और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने बीएफसीएल की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताया।

Post a Comment