क्रांति नायक भगवान टंट्या भील की गाता स्थापना को लेकर आदिवासी समाज में उत्साह 25 जनवरी को ग्राम सिलोटिया में भव्य आयोजन, तीन राज्यों से जुटेंगे समाजजन
प्रदेश संवाददाता – गेंदालाल माकोडे़
खरगोन। आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत और क्रांति नायक भगवान टंट्या भील की गाता स्थापना समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2026 (रविवार) को ग्राम सिलोटिया (बरूड़), तहसील सेगांव, जिला खरगोन में भव्य रूप से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और जनसहभागिता का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में 20 जनवरी 2026 को ग्राम सिलोटिया में सर्व आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, महाराणा पूजा भील जिला उपाध्यक्ष कालू सिंह बडोले, बाप पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष सेगांव महेंद्र रावत, महाराणा पूजा भील जन संगठन सचिव भाईराम मेहता, ग्राम सरपंच भुरवास वास्कले, जयस जिला सहसचिव इंजी. महेंद्र चौहान, जयस ब्लॉक अध्यक्ष गोगांव पंकज दादा, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत भंवर, अशोक जांबरे, टंट्या भील समिति सदस्य भुरू वास्कले, सरपंच जितेन बडोले, विनोद मेहता, हुकम मेहता, साथ ही ग्राम पटेल एवं ग्राम डाहला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समाज से सहभागिता की अपील, टंट्या भील समिति एवं सर्व आदिवासी समाज ग्राम सिलोटिया ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और क्रांति नायक टंट्या भील के संघर्षों को स्मरण करें। "तीन राज्यों से होगा ऐतिहासिक समागम" आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से भी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं समाजजन बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन को आदिवासी अस्मिता, गौरव और संघर्ष इतिहास के सम्मान के रूप में मनाया जाएगा।

