HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बलाई समाज धर्मशाला कल्याण समिति की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन एवं शौचालय निर्माण का भूमिपूजन

नेमावर, जून 2026। देवास जिले के नेमावर में मां नर्मदा क्षैत्रिय बलाई समाज धर्मशाला कल्याण समिति, नेमावर के तत्वावधान में रविवार को धर्मशाला परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धर्मशाला अध्यक्ष महेश मंसौरे ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी एवं निर्माण समिति का गठन किया गया तथा धर्मशाला के विकास एवं व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में समिति के संरक्षक शांताराम बोहरे (कन्नौद) की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जगदीश पिपलोदे (पूर्व सरपंच, भीलखेड़ी) को कार्यकारी अध्यक्ष, गणेशराम कोगे (सरपंच, सवासड़ा) को उपाध्यक्ष, मनोहर मेहंदिया (राजोर) को महासचिव, विजय पंवार पटेल (शिक्षक, खातेगांव) को सचिव, अनिल मंसौरे (सरपंच प्रतिनिधि, सांतागांव) को सह सचिव, लखन मंसौरे (खातेगांव) को कोषाध्यक्ष तथा बरजोर सिंह निशोद (गोपालपुर) को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

धर्मशाला में विकास कार्यों को गति देने के लिए निर्माण समिति का भी गठन किया गया। इसमें गणेशराम कोगे को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि रामू कचोले, अनिल मंसौरे, जगदीश पिपलोदे, अशोक पंवार, ओमप्रकाश भास्कर एवं दिनेश मेहरा को सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर धर्मशाला परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अगले ही दिन से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। धर्मशाला के कमरों में वर्षा का पानी भरने की समस्या पर भी चर्चा हुई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था शीघ्र करने का निर्णय लिया गया। समिति सचिव को निर्देश दिए गए कि धर्मशाला से संबंधित अन्य समस्याओं को आगामी बैठक के एजेंडा में शामिल किया जाए, ताकि उनका भी समाधान किया जा सके।

बैठक में अध्यक्ष महेश मंसौरे, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश पिपलोदे, उपाध्यक्ष गणेशराम कोगे, महासचिव मनोहर मेहंदिया, सचिव विजय पंवार पटेल, सह सचिव अनिल मंसौरे, कोषाध्यक्ष लखन मंसौरे, प्रवक्ता बरजोर सिंह निशोद सहित मेकमिलन पंवार, रामदयाल वर्मा, अशोक पंवार, रामकिशन अटोदिया, भुजराम सोलंकी, मोजीराम कड़ोले, विनोद पंवार, प्रहलाद जीगर, बद्री अंकेल, रामभरोस पंवार, ओमप्रकाश भास्कर, रामौतार मंसौरे, सुरेश चावरे, योगेंद्र पिपले, गोविंद कपूरे, रामनिवास मोया, हरिओम खंडेलवाल, रामू कचोले, दिनेश मेहरा, संजू मंसौरे, जगदीश मालवीय, लेखराम, महेश माणिक, विकास, संतोष सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में समाज हित के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिन्हें उपस्थित जनों ने एक मिसाल बताया। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment