संवाददाता अशोक मुंडा
27/04/2025
कुजू, रामगढ़ झारखण्ड
राँची सिरमटोली सरना स्थल में बन रहे फ्लाईओवर निर्माण को रोक लगाने को लेकर आदिवासी समाज के द्वारा लगातार विरोध करने के बाद भी फिर से राँची सिरमटोली में पुलिस के मौजूदगी में 11 बजे रात को काम चालू किया गया, जिसके विरोध में आदिवासी जन परिषद एवं भारत आदिवासी पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड चौंक में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया |
मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम में आजप के केंद्रीय महासचिव प्रकाश मुंडा, जिला अध्यक्ष पवन कुमार आदिवासी, कोषाध्यक्ष उमेश करमाली, उपाध्यक्ष राजू लोहरा, लालदेव बेदिया, सचिव मनोज करमाली, जिला प्रभारी श्याम करमाली, भारत आदिवासी पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष विसुन लाल मुंडा, मांडू प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार, सदस्य राजेश मुंडा राकेश मुंडा, सुनील करमाली, ज्ञानी मुंडा सोनू साव, लालमोहमद, फिरोज आलम उपस्थित थे |