संवाददाता अशोक मुंडा
25/04/2025
रामगढ़ झारखण्ड
समाहरणालय,रामगढ़ के बी ब्लॉक के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी प्रायोजित बीज विक्रेताओं के लिए वेब पोर्टल पर सीड स्टॉक का ब्यौरा संधारित करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में ऑनलाइन राज्य स्तर से भी प्रशिक्षक अरविन्द कुमार सिंह एवं भास्कर कुमार, ब्लॉकचैन टीम, कृषि निदेशालय, रांची सम्मिलित हुए। उन्होंने जिले के सभी बीज विक्रेताओं को वेब पोर्टल पर सीड स्टॉक का ब्यौरा संधारित करने को लेकर के महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रामगढ द्वारा भी बीज विक्रेताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सभी बीज विक्रेताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की बीज विक्रेता सही एवं उच्च गुणवत्ता के ही बीज किसानो को उपलध कराएं, ताकि फसल की पैदावार अच्छी हो। उन्हें कीटनाशकों एवं रासायनिक खाद के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण के साथ ही हमारे शरीर में होने वाले नुकसान के बारे में भी बताएं साथ ही किसानो को जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का अपने फसलों में उपयोग करने का सलाह दें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, आत्मा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा ,प्रभारी मिट्टी जांच प्रयोगशाला,रामगढ सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जनसेवक भी उपस्थित हुए।