HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीर सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली भबराना में

 संवाददाता नाथूलाल सालवी 

झल्लारा (भबराना), हम सभी भारतवासियों को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने गौरवान्वित किया है। जो ना केवल भारत देश की वीरता एवं शौर्य का परिचायक बनी है अपितु भारतीय सेना की विश्वपटल पर सशक्तता को परिलक्षित करती है । 



भारत आज आर्थिक ,सैन्य ,बौद्धिक संपदा की दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बन रहा है। इस विजय उत्सव के निमित्त से भबराना मंडल के मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह मंडल संयोजक महेंद्र सिंह गोपावत युवा मोर्चा अध्यक्ष शंभू सिंह एव समस्त व्यापारिक एव समस्त सेवा संस्थाएँ एवं आम जन के सहयोग से बड़ी रैली निकाली गई जो पृथ्वीराज सर्कल से मुख्य चौराहे होते हुए पूरे बाज़ार में तिरंगा यात्रा निकाली सभी लोगों ने फूलों से तिरंगा रैली का स्वागत किया और देश के जवानों के बलिदान को याद करते हुए नारे लगाए और उनके परिवार के साथ रहने एवं देश पर कभी समस्या आने पर हम सब एक होने की बात का नारा लगाए देश के वीर सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए अपना अमूल्य समय निकालकर देश के वीर जवानों की होसला अफजाई के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाई ।

Post a Comment