HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर जुलवानिया के मनोकामनेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, दीर्घायु की कामना

रवि चौहान - जिला ब्यूरो। जुलवानिया (बड़वानी)। नगर में आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने पर बड़वानी जिले में जश्न का माहौल रहा। इस गौरवशाली अवसर पर बुधवार सुबह 11 बजे राजपुर विधानसभा के जुलवानिया स्थित प्रसिद्ध मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया।



जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में मंदिर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन शुरू हुआ। रुद्राभिषेक के बाद महाआरती संपन्न की गई। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि पीएम मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के यशस्वी भविष्य के लिए भगवान महाकाल से मंगल कामना की गई।

"12 साल की उपलब्धियों को बूथ तक ले जाएं" - अजय यादव

पूजन के बाद अजय यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने माँ भारती की 4399 दिनों तक लगातार सेवा कर नया कीर्तिमान रचा है। यह पूरे देश और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, "विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता मोदी जी के नेतृत्व में काम करना हमारा सौभाग्य है। अब हमें उनकी इन 12 सालों की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को हर बूथ, हर घर तक पहुंचाना है।" उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान भी किया।

कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी -

इस अनुष्ठान में समाजसेवी दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोलू यादव, जीतू यादव, राजकुमार मावले, सचिन सेते, सुखलाल आमले, भूरा वाडिले, किशोर वर्मा, अंतर सिंह झिलले, प्रवीण परिहार, अरविंद परिहार, शानू साहू, कपिल सेन, जीतू जायसवाल, सुभाष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में "भारत माता की जय" और "मोदी जी दीर्घायु हों" के जयकारे गूंजते रहे।

Post a Comment