जयस संगठन के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विलेश खराड़ी पर लगाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) तुरन्त निरस्त कर रिहाई हेतु राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजपुर (बड़वानी)। संवाददाता कुणाल मोरे : जयस संगठन के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी ज्ञापन का आह्वान किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के सामाजिक वैचारिक क्रांतिकारी साथी विलेश खराड़ी जो मुल रूप रतलाम जिले के निवासी हैं जो लगातार आदिवासी समाज के संवैधानिक हक अधिकार जल जंगल जमीन कि लड़ाई लड़ते आ रहे हैं, हमेशा से व समाज के सुख-दुख में संवैधानिक लड़ाई लड़ने में हर समय आगे रहते थे।
ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता पर लगाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को तुरंत निरस्त कर उन्हें तुरंत रिहाई और न्याय की माँग को लेकर आज दोपहर जयस संगठन राजपुर के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदया के नाम राजपुर तहसीलदार गणपतसिंह डावर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उपस्थित - जयस संगठन के रवि चौहान, अरविंद झिलले, कमलेश ब्राह्मणे, संतोष गोखरू, अमन सोलंकी, शुभम मुकाती, लालु बामनिया, दिनेश गोखरू, राकेश मुजाल्दे, अमित बालके, अशोक भाबर जयस संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

