HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

खंडेलवाल बने प्रदेशाध्यक्ष, भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई

 धार। संगठन पर्व-2024 के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री एवं संगठन के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल  के निर्वाचन की घोषणा बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में की। भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती के नेतृत्व में धार जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बनने पर भाजपा नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।  

यह थे मौजूद  

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश जाट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मनीष प्रधान, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, कालीचरण सोनवानिया, हुकुम लश्करी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजेश हरोड़, देवेंद्र रावल, अमित शर्मा, सीमा सोनी, रंजना राठौर, अल्पना जोशी, मंजुला बघेल, मीना  दुबे, सीमा पंड्या, शैलेंद्र चौरसिया, सोनिया राठौर, कैलाश पिपलौदिया, अजय राठौर, रतन पवार, गौरव जाट, टोनी ठाकुर, अंकित वर्मा, विजय बारिया, रतन भाभर, राजेश कुमावत, बाला रोंदाले, डॉ तरुण जोशी, जीवन यादव, शांतिलाल शर्मा, रतन पाटीदार, राजेश सिसौदिया, कमलेश बिंजवा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Post a Comment