उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरपा में प्रबंधन समिति का पुनगर्ठन अध्यक्ष गीता देवी और उपाध्यक्ष चुने गए सुरेंद्र सिंह
July 12, 2025
कुजू ,मुरपा|उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरपा का शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति पुनगर्ठन को लेकर मुखिया ललिता देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से कुजू पूर्वी मुखिया ललिता देवी शामिल हुए।
पुनर्गठन के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से गीता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जुगनी देवी संयोजिका के अलावे दिनेश प्रसाद साहू को शिक्षक प्रतिनिधि, बाल संसद मंत्री के रूप में विवेक महतो का मनोनयन किया गया। मौके पर कुजू पुर्वी के पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी, उपमुखिया कुमारी नीलम, अशोक कुमार, फुलेश्वर साव आदि शामिल थे।