'सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
August 12, 2025
खरगोन। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण के द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलने वाले सघन एड्स जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ, अभ्युदय विश्वविद्यालय खरगोन में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम एस सिसोदिया, आयुक्त आदिवासी विकास इकबाल आदिल हुसैन, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विजय शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना/ रेड रिबन क्लब के जिला संगठन डॉक्टर सुरेश आवासे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रजीत सांवले, गायत्री परिवार ट्रस्ट खरगोन के जिला संयोजक संतोष पाटीदार, डॉ हर्ष महाजन, नोडल अधिकारी ऐडस, डॉक्टर रत्नेश महाजन पैथोलॉजिस्ट जिला अस्पताल खरगोन ने अपने वक्तव्यों के द्वारा विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को जागरूक किया। नोडल पर्सन एड्स आई ई सी मुकेश पटेल ने छात्रों को एचआईवी एड्स के बारे में 24 घंटे टोटल फ्री मोबाईल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बताया जिला एड्स नियंत्रण के सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। यूनिवर्सिटी के रजिस्टार विवेक नेगी ने सभी सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।