मध्यप्रदेश निर्मित शराब की अवैध खपत का भंडाफोड़, सतीश साहू गिरफ्तार
September 04, 2025
कवर्धा : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा, 04 सितम्बर: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने वाले आरोपी सतीश कुमार साहू को टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कार्रवाई की बड़ी बातें
- स्थान – ग्राम तेलियापानी लेदरा, जिला कवर्धा
- आरोपी – सतीश कुमार साहू, निवासी बजाग (मध्यप्रदेश)
- बरामद शराब – 16 नग प्रिंस लेमन देशी मदिरा (कुल 2.7 बल्क लीटर)
- अपराध – किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री
- कानूनी प्रावधान – छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित) की धारा 34(1) ख, 36
- परिणाम – शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
पूरी कार्रवाई
3 सितंबर को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तेलियापानी लेदरा में सतीश साहू किराना दुकान चलाने के साथ-साथ अवैध शराब भी बेच रहा है।
सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में टीम ने छद्म खरीदार से शराब खरीदकर तथ्य की पुष्टि की। इसके बाद सतीश साहू के मकान पर दबिश दी गई और वहां से 16 नग देशी शराब (प्रिंस लेमन) बरामद की गई।
शराब को मौके पर ही सीलबंद कर जप्त किया गया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
- सहायक जिला आबकारी अधिकारी – श्री मनोज राठौर
- आबकारी वृत्त पंडरिया प्रभारी – अभिनव आनंद बख्शी
- आबकारी उपनिरीक्षक – सुश्री गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान
- मुख्य आरक्षक – जगदीश सिंह उईके
- आरक्षक – इम्तियाज खान, कमल मेश्राम, अमर पिल्लै
आबकारी विभाग की सख्ती
विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


