HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बीएफसीएल ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया बड़ा कदम, एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ

संवाददाता: अशोक मुंडा

रामगढ़, झारखंड | 17 जनवरी 2026

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL), रामगढ़ ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित जावेद हबीब सैलून में प्रारंभ किया गया है। BFCL का मानना है कि सशक्तिकरण का वास्तविक आधार दान नहीं, बल्कि हुनर और अवसर प्रदान करना है। इसी सोच के तहत यह कोर्स उन बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है, जो अपने पैरों पर खड़ा होकर सम्मानजनक आजीविका अर्जित करना चाहती हैंइस CSR कार्यक्रम के अंतर्गत 10 बालिकाओं को व्यावसायिक सौंदर्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार, स्वरोजगार एवं आर्थिक स्वतंत्रता के अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक किट, मार्गदर्शन और सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।  कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि संसाधनों की कमी कभी सपनों की कमी नहीं होनी चाहिए—जरूरत है सही दिशा और सहयोग की।इस अवसर पर BFCL की ओर से राकेश गुप्ता, अभास लुहारुवाला, आशीष कटारिया, प्रतीक्षा पाठक, शुभम कुमार एवं नितेश कुमार सहित CSR टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से BFCL ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।

Post a Comment