संवाददाता,देवेंद्र सिंह भिलाला दिनांक,22/03/2025 जिला राजगढ़/मध्य प्रदेश
पचोर/नगर परिषद पचोर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सर्व समिति से पास किया | यहां बजट 45 करोड़ 5 लाख 82 हजार रुपये का रहा जो नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोडिया ने सभी की सर्व समिति से पास किया | यह बजट पहले साल की अपेक्षा 5 करोड रुपए अधिक रहा | शुक्रवार शाम 4:00 बजे नगर परिषद कार्यालय पचोर में पत्रकार वार्ता हुई जिसमें अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य 7 करोड़ 17 लाख 55 हजार, नगर के प्रमुख चौराहा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने के संबंध में 77 लाख के टेंडर लगा दिया गया है |इन कार्यों का टेंडर लगाना बाकी है जैसे वार्ड क्रमांक 05 में ऐ.बी.रोड़ से धरती वेयरहाउस सी.सी. रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 65 लाख 61 हजार, वार्ड क्रमांक 8 के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण लागत 2 करोड़ 3 लाख 78 हजार , वार्ड क्रमांक 9 के विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण 58 लाख 43 हजार, वार्ड क्रमांक 10, 11, 12 में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य 1 करोड़ 70 लाख 45 हजार,नवीन कार्यालय भवन निर्माण 2 करोड़ 52 लाख 29 हजार , वार्ड क्रमांक 10 नाथ समाज मुक्ति धाम में शोक सभा हॉल, पैव्हर ब्लॉक, सीसी रोड़ निर्माण कार्य 14 लाख, का टेंडर लगाना है जो प्रस्तावित है | नगर हित में यह निर्माण कार्य प्रारंभ कर दीये गये हैं वार्ड क्रमांक 2 बालाजी नगर में 31 लाख 75 हजार का काम, वार्ड क्रमांक 4 गंगाहोनी 69 लाख 48 हजार, एवं 07/13 एवं 13/14 एस.डी.एम.एफ. योजना 2 करोड़ 73 लाख 8 हजार एवं वार्ड क्रमांक 8 बड़ा शिवालय पर 33 लाख 24 हजार के निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिये गये है | इसी के साथ और भी विकास कार्य होना बाकी है|बजट के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामभरोसा यादव, पार्षद राधेश्याम गुर्जर एवं नगर पालिका सीएमओ दीपक रनवे सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे |