शव वाहन को भी नही बख्शा, रात के अंधेरे में कार से आए अज्ञात लोगों ने फोडा कांच, थाने में दिया आवेदन
May 25, 2025
देवास। अपराध व चोरो के हौंसले दिनोदिन बुलंद होते जा रहे है।
अपराधि लोग अब शव वाहन को भी नही बख्श रहे है। राधागंज रोड स्थित जनसेवा
कार्यालय से नि:शुल्क संचालित होने वाले धर्मेन्द्र सिंह बैस मित्र मण्डल
के बैकुण्ठ धाम (शव वाहन) का कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर कांच फोड
दिया। वाहन चालक रविन्द्र मालवीय ने बताया कि वर्षो से जनसेवा के उद्देश्य
से नि:शुल्क शव वाहन का संचालन हो रहा है, लेकिन कुछ लोगों को जनसेवा भी
रास नही आ रही है। शव वाहन प्रतिदिन की भांति राधागंज विश्राम बाग मैदान
में खडा हुआ था। सुबह देखा तो वाहन का कांच फूटा हुआ था। आसपास जानकारी ली
तो वहीं पास में रहने वाली वैजयंती पवार ने बताया कि वो शुक्रवार-शनिवार की
दरमियानी रात 4 से 4.30 बजे नल का पानी भरने के लिए उठी थी। इसी दौरान एक
सफेद कार से दो लोग आए और गाडी पर पत्थर मारने लगे। इस दौरान महिला चिल्लाई
तो वह मौके से भाग गए। इस दौरान एक पत्थर शव वाहन के फं्रट कांच पर लग गया
और वह टूट गया। चालक रविन्द्र ने उक्त मामले में बीएनपी थाने में आवेदन
दिया। इसके पूर्व भी तीन से चार बार शव वाहन की बेटरी चोरी हो चुकी है।
थाना प्रभारी से मांग की है कि उक्त लोगों को पकडकर कडी कार्यवाह की जाए।
.jpg)
