HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

परंपरा और सौहार्द का संगम: कोल्ह पुंडुली में अनोखे अंदाज में मनाया गया रज पर्व



संवाददाता सिंगराई चाम्पीया....

बड़बिल : केन्दुझर जिले के जोड़ा ब्लॉक अंतर्गत दूरदराज एवं आदिवासी बहुल बोलानी ग्राम पंचायत के कोल्ह पुंडुली गांव में इस वर्ष रज पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। परंपरा, संस्कृति और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।

रज पर्व के अवसर पर सोनी खां के नेतृत्व में राम कुमार दल के सदस्य कोल्ह पुंडुली गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। दल की ओर से मनीष जसवाल और कमलेश सिंह सहित अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी सुख-दुख की बातें सुनीं तथा गांव की विभिन्न समस्याओं और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।


सिर्फ चर्चा तक ही सीमित न रहकर राम कुमार दल के सदस्यों ने गांव के युवाओं और महिलाओं के साथ पारंपरिक 'रज दली' खेल में भी हिस्सा लिया। ढोल की थाप और रज गीतों की मधुर धुनों पर सभी ने जमकर आनंद उठाया। नृत्य और उत्सव के इस माहौल ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दल के सदस्यों ने गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ भी रज पर्व की खुशियां बांटी।

इस रज उत्सव में दल के राजा गुप्ता, दुर्योधन सांडिल, रमेश यादव, चांद, सुधीर, सनवार, कुलदीप, बम्बे और सन्नी बंदार सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

रज जैसे ओड़िशा के लोकपर्व के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का संदेश प्रसारित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोल्ह पुंडुली गांव का यह रज उत्सव लोगों के दिलों में मधुर यादें छोड़ गया।

Post a Comment