सदर थाना के बाहर साढ़े चार घंटे तक धरने पर बैठे,सांसद मनीष जायसवाल सदर और बरही विधायक
सदर,हजारीबाग | 04 जून की रात को हजारीबाग जिले के चलकुसा प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम दिगवार से प्रसव के लिए आई महिला से हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के गायनी ओटी में हुए गलत व्यवहार का मामला तुल पकड़ लिया। इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग वासियों के संवेदना के विरुद्ध चिकित्सीय कुव्यवस्था के साथ खड़े हो गए है। उनका यह रवैया सरकारी चिकित्सकों के गायब रहने, मरीजों के साथ दुर्व्यवहार को समर्थन करता है ,जबकि दूसरी ओर से हजारीबाग की संवेदना और हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था में सुधार को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल लगातार अड़े हुए हैं। इस मामले में शुक्रवार की रात को एक नया रूप देखने को मिला जिसमें बगैर मामले की जांच- पड़ताल कराए समाजसेवी अर्जुन साव को मध्य रात्रि पूछताछ करने के लिए सदर थाने के बुलाया गया और उन्हें अवैध तरीके से डिटेन कर लिया गया।
बगैर जानकारी दिए अर्जुन साव को हजारीबाग सदर थाना पुलिस ने जैसे ही हिरासत में लिया सांसद मनीष जायसवाल गंभीर हुए और शनिवार की सुबह 9:45 बजे सदर थाना पहुंच गए। यहां उन्होंने पहले थाना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और फिर थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह से अर्जुन साव की हिरासत में लेने का कारण और शिकायत पत्र या फिर लिखित रूप से कारण मांगा। जहां सदर थाना पुलिस किसी भी तरह का साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर पाई। अपनी मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल 10:00 बजे से करीब 02:30 बजे तक यानी कुल मिलाकर करीब साढ़े चार घंटे तक सदर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। सांसद मनीष जायसवाल के साथ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और फिर बाद में बरही विधायक मनोज यादव सहित सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यक्रम और आम - आवाम यहां पहुंचकर तब तक बैठे रहें |
इस दौरान सदर एसडीपीओ अमित आनंद, सदर सीओ मयंक भूषण, सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और सांसद मनीष जायसवाल को धरना समाप्त कर मामला शांत कराने को कहते रहें। अंत में वरीय अधिकारियों के सामने खुद सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य लोगों से अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से मांगी और भविष्य में ऐसा अनैतिक कार्य नहीं करने का भरोसा जताया। जिसके बाद रात्रि से थाने में बैठाए रखें समाजसेवी अर्जुन साव को भी थाना से छोड़ा गया। खुद सांसद मनीष जायसवाल अर्जुन साव को लेकर अपने सांसद सेवा कार्यालय पहुंचे जहां धरना में शामिल होने पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सभी प्रखंड के वरिष्ठ नेता एवं आजसू , भाजपा के पदाधिकारी गण तथा केरेडारी से सांसद मंडल प्रतिनिधि कर्मचारी साव, शेर सिंह, अमित गुप्ता,चोलेश्वर साव, जागेशवर कुमार, चंद्रिका रजक, अशोक कुमार अन्य समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
