HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ लिमिटेड के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता हुआ बैठक आयोजन

रामगढ़ |समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सिदो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक हुई। 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार द्वारा आबंटित राशि का संघ से पारित किए जाने, कार्यशील पूंजी, हिस्सा पूंजी, कृषि एवं वनोपज से संबंधित उत्पाद की इकाई अधिष्ठापन समेत कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों, क्षेत्रीय कार्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कंप्यूटरीकरण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। 

उपायुक्त ने धान, गेहूं, सब्जी, फल फूल, मडुआ, ईमली, चिरौता, मशरूम से संबंधित उत्पाद के लिए प्रोसेसिंग यूनिट अधिष्ठापन के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया। जिला सहकारी समिति संघ का सुदृढ़ीकरण करने और पैक्स की भी सुदृढ़ीकरण करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment