रामगढ़ के सुभाष चौक में COBB ITALY 'Flying Colours of Fashion' शॉप का विधायक ममता देवी ने किया, भव्य उद्घाटन
रामगढ़ |सुभाष चौक स्थित COBB ITALY 'Flying Colours of Fashion' शॉप का भव्य उद्घाटन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक ममता देवी जी के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर विधायक ममता देवी ने शॉप के संचालक पुलकित सिंगला को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, "यह नया व्यवसाय क्षेत्र में युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा देगा।"
शॉप उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीपी संतन जी (अभिभावक स्वरूप), गुरुद्वारा प्रधान l परविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष बलराम साहू मुकेश यादव संजय साहू बनी गांधी संजीव खंडेलवाल संजय वर्मा खेमलाल बैठा छोटेलाल राम अनिल मुंडा गगन करमाली टिंकू खान जवाहर प्रसाद पिंटू नायक भारत राम राजन करमाली संजू गुप्ता शिबू कुशवाहा पप्पू पासवान राजा खान सहित कई स्थानीय नागरिक, व्यवसायी गण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस नई पहल का स्वागत करते हुए सिंगला को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।


