बड़े हर्ष उल्लास के साथ सरस्वती शिशु मंदिर बिछौला में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
August 16, 2025
संवाददाता कपिल भुसारे, बिछौला/हरदा : सरस्वती शिशु मंदिर बिछौला में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें ग्राम से पधारे हुए मुख्य अतिथि रेवाराम जानी, कैलाश सारण, नर्मदा प्रसाद गुर्जर मुख्य अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के छोटे-छोटे भैया बहनों द्वारा कविता चुटकुले कहानियां सुनाई गए। प्रधानाचार्य रमेश बछानिया, आचार्य निर्भय सिंह सोलंकी, आचार्य विक्रम सिंह बघेल, शिक्षिका(दीदी) राधिका भुसारे, अशोक सेन, गोपाल गुर्जर, राहुल बरेठा, लोकेश बरेठा, सजन कर्मा, रामस्वरूप गुर्जर, दिलीप सेन, कपिल भुसारे, अनिल सोलंकी, महेंद्र सोलंकी, अनिल भुसारे, अनिल गोदरे आदि बच्चों के पालक उपस्थित हुए।



