HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

विधायक ममता देवी ने आदर्श कल्याणी महिला संकुल संगठन गोला के आम सखी मंडल को किया सम्मानित।

रामगढ़ पलाश जेएसएलपीएस रामगढ़ जिले में विभिन्न संकुल संगठनों की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित हुई एवं महिलाओं को संबोधित किया। 

पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों के संकुल संगठनों द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। यह आयोजन रामगढ़ सदर प्रखंड में रामगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन, दुलमी प्रखंड में सिकनी आजीविका महिला संकुल संगठन और जमीरा आजीविका महिला संकुल संगठन, चितरपुर प्रखंड में चितरपुर आजीविका महिला संकुल संगठन और लारी आजीविका महिला संकुल संगठन, गोला प्रखंड में जागृति आजीविका महिला संकुल संगठन, हप्पू आजीविका महिला संकुल संगठन, एकता आजीविका महिला संकुल संगठन और आदर्श आजीविका महिला संकुल संगठन, मांडू प्रखंड में रतवे आजीविका महिला संकुल संगठन, बसंतपुर आजीविका महिला संकुल संगठन, लईयो आजीविका महिला संकुल संगठन और बुमरी आजीविका महिला संकुल संगठन, द्वारा अपने-अपने पंचायत भवन परिसर में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई। संकुल संगठन के अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और वार्षिक आम सभा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद संकुल संगठन के सचिव ने गत वर्ष की उपलब्धियों, गतिविधियों तथा वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की।

माननीय विधायक ममता देवी द्वारा गोला प्रखण्ड के आदर्श कल्याणी महिला संकुल संगठन की सभी दीदियों को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस रीता सिंह द्वारा रामगढ़ सदर संकुल संगठन के आम सभा में शामिल होकर महिलाओं को आम सभा के महत्व एवं वार्षिक आय व्यय की जानकारी ली एवं सभी सदस्यों को आम सभा में भाग लेने हेतु प्रेरित किया ताकि संगठन कि पारदर्शिता बनी रहे l 

सभी संकुल संगठन के सचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि बीते वर्ष में संकुल संगठनों ने वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा सामुदायिक स्तर पर आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वयं सहायता समूह (SHGs) की महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई।

सचिव ने यह भी बताया कि महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, बचत, ऋण प्रबंधन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने में संकुल संगठनों की सक्रिय भूमिका रही है।

सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इस विवरण में बताया गया कि संकुल संगठन द्वारा पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सभी लेन-देन का सुव्यवस्थित प्रबंधन किया गया है। संगठन ने सामुदायिक निधि, CIF, बैंक लिंकेज तथा अन्य योजनाओं के तहत प्राप्त राशि का उपयोग महिला समूहों की आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया।

आगामी वर्ष हेतु नए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए, जिनमें समूहों की आय वृद्धि, नए उद्यमों की शुरुआत और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन प्रमुख हैं।

आगामी वर्ष की योजनाएं

सभा के दौरान यह घोषणा की गई कि आगामी वर्ष में संगठन विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करेगा:

ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण – छोटे-छोटे उद्यमों को बढ़ावा देकर परिवारों की आय बढ़ाना।

कौशल विकास प्रशिक्षण – सिलाई, हस्तशिल्प, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण।

बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन – सभी समूहों को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ना।

सामाजिक पहल – नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर अभियान चलाना।

मौके पर PALASH JSLPS जिला प्रबंधक, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM), FTC, CC, IPRP सहित बड़ी संख्या में समूहों की सैकड़ों दीदियां उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में संकुल संगठनों के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन संगठनात्मक मजबूती और पारदर्शिता का प्रतीक हैं।

Post a Comment