आदिवासी सहकारी साख संस्था का वार्षिक समारोह अब मांडव में होगा
September 10, 2025
धार, प्रदेश संवाददाता गेंदालाल माकोड़े : आदिवासी सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर संभाग, इंदौर की वार्षिक साधारण सभा एवं 11वां वार्षिक समारोह अब खरगोन की जगह मांडव में आयोजित किया जाएगा। संस्था प्रबंधन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह समारोह 14 सितम्बर, रविवार को डाबरिया फाल्या, खरगोन में होना था, लेकिन किसी कारणवश आयोजन स्थल को परिवर्तित किया गया है।
अब यह भव्य आयोजन मां शबरी माता मंदिर, काकड़ा खो, मांडव, जिला धार में 14 सितम्बर, रविवार को प्रातः 11 बजे से होगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में संस्था के विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्यगणों को संस्था से जुड़े वित्तीय एवं सामाजिक सरोकारों की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से जुड़े सदस्यगण, पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। संस्था प्रबंधन ने सभी सदस्यगणों एवं आमंत्रित अतिथियों से अपील की है कि वे बदले हुए स्थल पर समय पर पहुँचकर समारोह को सफल बनाएं।

