राजी पड़हा प्रार्थना सभा एवं आदिवासी छात्र संघ नगर कमेटी के द्वारा रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में धूमधाम से मनाया गया बूढ़ा करम जतरा
रामगढ़ के सिद्धू कानू मैदान में राजी पड़हा प्रार्थना सभा एवं आदिवासी छात्र संघ रामगढ़ नगर कमेटी के द्वारा धूमधाम से बूढ़ा करम जतरा का आयोजन किया गया । जिसमें रामगढ़ ,हजारीबाग,रांची ,खूंटी से आदिवासी समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान एवं ढोल, मांदर और नगाड़ों के साथ करम पर्व मनाने के लिए पहुंचे हुए थे ।
रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में बूढ़ा करम जतरा की शुरुआत राजी पडहा प्रार्थना सभा के धर्म गुरु बंधन तिग्गा, लोहरदगा के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा,बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, जगदीश करमाली,राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के जिला संरक्षक राजेश पाहन, जिला अध्यक्ष सूकरमनी मुंडा, जिला महासचिव भुनेश्वर बेदिया, आदिवासी अगुवा दीपक उरांव, राजी पड़हा सरना प्रार्थना के आरती मुंडा,आदिवासी छात्र संघ के जिला सचिव जगनारायण बेदिया, सूरज खलको के द्वारा सामूहिक रूप से आदिवासी विधि विधान से द्वीप प्रज्वलित कर आदिवासी समाज के धर्म अगुआ स्वर्गीय,संजय मुंडा स्वर्गीय संजय मुंडा स्वर्गीय राजेश मुंडा, स्वर्गीय जलेश्वर करमाली, स्वर्गीय सरलू पाहन , स्वर्गीय मथुरा पाहन के चित्र पर माल्यार्पण कर जतरा का शुभारंभ किया गया ।
बूढ़ा करम जतरा में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में धर्म गुरु बंधन तिग्गा ने कहा की आने वाले जनगणना में सभी आदिवासियों को जनगणना कॉलम में धर्म सरना लिखना है, साथ ही अपना अपना जाति भी दर्ज करना है, जिससे आदिवासियों की संख्या का पता चल सके ।
वही मौके पर पहुंचे लोहरदगा के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने कहा कि झारखण्ड में करम पर्व आदिवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व के रूप में जाना जाता है, करम पर्व भादो महीने के एकादशी में धान की रोपाई करने के बाद खेतों में लगे हरे भरे धान के फसलों के लहलहाते खेतों की फसल होने की खुशबू जब आती तब किसान उसे देखकर खुशी से गदगद हो जाता है, और इसी खुशी में अपने गांव में महिला पुरुष एक साथ ढोल नगाड़ों के साथ अखाड़े में हरियाली पर्व मानते हैं, जिसमें दो भाइयों की कथा सुनाई जाती है, और जीवन में अपने कर्म और धर्म से संबंधित बातें बताई जाती है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों का अपना एक अलग पहचान है, जो अन्य समुदाय में नहीं है,और इसी के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष इस त्यौहार का आयोजन आदिवासी समाज में बहुत ही सुंदर तरीके से मनाया भी जाता है ।
करम जतरा में मौके पर पहुंचे गोला के पूर्व पार्षद गोविंद मुंडा,सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, जगदीश करमाली,राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के जिला संरक्षक राजेश पाहन, जिला अध्यक्ष सूकरमनी मुंडा, जिला महासचिव भुनेश्वर बेदिया, आदिवासी अगुवा दीपक उरांव, राजी पड़हा सरना प्रार्थना के आरती मुंडा,आदिवासी छात्र संघ के जिला सचिव जगनारायण बेदिया, सूरज खलको, वार्ड पार्षद गोपाल मुंडा,अधिवक्ता किरण मुंडा,नगर संरक्षक जगरनाथ मुंडा मुंडा रामगढ़ प्रभारी प्रमोद मुंडा, सक्रिय सदस्य श्रीवास्तव मुंडा,रवि मुंडा, बसंत मुंडा सूरज मुंडा, रमेश बेदिया,आर्या मुंडा, शामिल थे।




