ईद मिलाद उन नबी, करम पर्व एवं विश्वकर्मा पूजा सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर कुजू ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई,संपन्न
September 02, 2025
ईद मिलाद उन नबी ,करम पर्व एवं विश्वकर्मा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानने को लेकर मंगलवार को कुजू ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता मांडू अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर एवं संचालन ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने किया। मौके पर शांति समिति के लोगों पिछले दिनों बोंगाबार के दिगवार में दो पक्षों के बीच हुई झड़पों और मारपीट को शर्मनाक घटना बताते हुए घटना की निंदा करते हुए पुलिसिया कार्रवाई को काफी सराहा। घटना के तुरंत बाद ही ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह और एस आई अख्तर अली ने मोर्चा संभाला और मामला शांत हुआ। बैठक में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करते हुए कहा कि क्षेत्र में गांजा ,शराब और जुआ की लत आम हो गया है। क्षेत्र के युवा वर्ग गांजा का सेवन धड़ल्ले से कर रहैं है। वही गांजा की बिक्री क्षेत्र कई राशन दुकान और पान गुमटियों में बे रोक टोक बेचा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र की जनता आए दिन गाड़ियों के जाम से परेशान रहती है। जेनसन पेट्रोल पंप से लेकर शिवम पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी गाड़ियां कई दिनों तक खडी रहती है जिससे जाम लग जाता है और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल होती है। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने का आह्वान किया साथ-साथ कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ओपी प्रभारी ने कहा कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें हम लोग हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर अमर सिंह, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार प्रसाद ,प्रेम प्रसाद, अब्दुल अजीज, मिन्हाज खान, अब्दुल कलाम धर्मराज राम, मुखिया जय कुमार ओझा, मोहम्मद शमशाद ,सलीम अंसारी, रतन प्रसाद, मनोज महतो ,प्रकाश मुंडा ,शंभू लाल ठाकुर , सरिता मंडल, हेमनी देवी, सुनीता देवी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी ,निर्मल करमाली, मंसूर अली, दिवाकर गिरी, गुलाम नबी, जागेश्वर प्रजापति, मनीष कुमार, बबलू मांझी ,नरेश पटेल, किशन कुमार ,रुपाई मांझी, मोहम्मद हैदर अली, अजमत हुसैन,ओमप्रकाश कुमार ,द्वारिका प्रसाद भंडारी, साबिर हुसैन रामकिशन मुंडा ,राजू कुशवाहा सहित कुजू ओपी के एस आई अख्तर अली, अभिनव कुमार, ओंकार पाल, संजय हेंब्रम, आशीष गौतम, रोशन कुमार, मुंशी सनी कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, श्याम पासवान, रीना खालको
ज्ञानी महतो, अनिल कुमार , साहिल आदि मौजूद थे।

