HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बीएफसीएल में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), रामगढ़ में एनवायरनमेंटल हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जून 2026 से प्रारंभ हुआ है और लगभग एक माह तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए संचालित किया जाएगा।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घाव (Wound) की प्राथमिक चिकित्सा, जलने (Burn) की स्थिति में उपचार तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट (Basic Life Support - BLS) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में विभागीय कर्मचारियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत प्रतिभागियों को ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC) में व्यावहारिक रूप से अवलोकन (Observe), सहायता (Assist) तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रियाओं का प्रदर्शन (Perform) करने का अवसर मिलेगा।

बीएफसीएल प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बीएफसीएल भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Post a Comment