संवाददाता मोनिका उसेंडी।
भानुप्रतापपुर/ उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)। दिनांक 13/01/2024 भानुप्रतापपुर क्षेत्र में डराने वाली खबर सामने आई है। भानुप्रतापपुर से महज 8-10 किलोमीटर दूर दाबकट्टा में एक महिला पर तेंदुए ने किया हमला। महिला के शरीर से सिर गायब था यानि सिर के हिस्से को अलग जगह से बरामद किया गया।
13 जनवरी की शाम भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबकट्टा मे तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। खेत यानि लाड़ी में महिला पर हमला किया और उठाकर जंगल की ओर ले गया जहां पर उसको खा गया। वन विभाग की टीम ने जंगल में महिला की खोजबीन की, तो पता चला उसके शरीर से सिर गायब मिला फिर खोजबीन किया गया तो कुछ दूरी पर महिला का शरीर बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार ग्राम दाबकट्टा गोटापारा की रहने वाली 40 वर्षीय मृतिका महिला कमला बाई पति राम सिंह परिवार के साथ 13 जनवरी की शाम अपने खेत लाड़ी में थी। पुलिस के अनुसार जिस समय तेंदुए ने महिला पर हमला किया उस दौरान परिवार के लोग खेत में लाड़ी के अंदर कमरे में थे, इसलिए इस घटना को वे देख नही पाए। रात को महिला नहीं दिखी तो खोज बीन की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। सुबह फिर परिवार एवं ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू किया तो महिला का शव खेत लाड़ी से 500 मीटर दूर जंगल में मिला। जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर वन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि महिला को तेंदुए ने उठाकर झाड़ियों में ले गया था और शरीर से सिर अलग कर दिया। शव पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। विभाग द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।