संवाददाता अशोक मुंडा
08/05/2025
कंडेर,रजरप्पा, बोकारो
बोकारो जिला अंतर्गत रजरप्पा कंडेर में ग्रामीणों ने बैठक कर 10 मई को मंडा पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तिथि निर्धारित किया गया है, मंडा पूजा मे बंगाल के प्रसिद्ध छऊ पार्टी कैलाश महतो व दीपक चन्द्र महतो कि टीम के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य कि प्रस्तुति कि जाएगी। मंडा पूजा कि मुख्य आकर्षण का केंद्र छऊ नृत्य, बनस झूला व विभिन्न प्रकार के झूला होंगे। मंडा पूजा कि बेहतर आयोजन के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही पटभंगी पूजा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे माँ पार्वती के मूर्ति को घर घर घूमाकर पूजा अर्चना किया जा रहा है। मंदिर के सेवक और चटियागण भी काफी हर्ष के साथ अपना कर्तव्य दिखा रहे है,
मंडा पूजा के संदर्भ मे ग्रामीणो कि आम बैठक दिनांक 26/04/2025 को प्राचीन शिव मंदिर मे हुआ था,जिसमे संरक्षक भानु कुमारी मोदी, राजेंद्र महतो, उप संरक्षक उमेश महतो, इंद्रनाथ महतो, मुकेश मुंडा, देवनाथ महतो, नरेश महतो, राजेश महतो, राजदेव मुंडा, कुलेश्वर महतो अध्यक्ष मुंशी मुंडा उपाध्यक्ष केदारनाथ महतो, सचिव डालेश्वर मुंडा, सह सचिव दिनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष डमरलाल महतो, उपकोषाध्यक्ष नारायण महतो चुने गए है। उक्त जानकारी अधिवक्ता सह समाजसेवी मोहन महतो ने दी |