Type Here to Get Search Results !

Comments

पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 03 बोंगावार में सैकड़ों आदिवासी, दलित समाज के लोगों ने जेएलकेएम का दामन थामा

संवाददाता अशोक मुंडा

05/05/2025

बोंगाबार,रामगढ़, झारखण्ड



झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र बोंगांवार में कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण/जॉइनिंग कार्यक्रम पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष शिवनंदन मुंडा के नेतृत्व में रखा गया। इस जॉइनिंग कार्यक्रम में बहुत से लोगों ने पार्टी का दामन थामा। सभी लोगों ने कहा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आज के समय में बहुत ही अच्छी कार्य कर रही है।

 पार्टी के सुप्रीमो सह डूमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो का विचार बहुत ही अच्छा है। उन्हीं के विचारों से हम लोग इस पार्टी का थामे । क्योंकि झारखंड का विकास आज के समय में टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव है। क्योंकि इस पार्टी में गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दबे, कुचले तथा सिस्टम के सताए लोग आशा भरी निगाह से इस पार्टी को देखते हैं। जेएलकेएम के द्वारा ही अपने हक अधिकार के आवाज को बुलंद किया जा सकता है।


पार्टी में सदस्यता ग्रहण मुख्य रूप से महेंद्र करमाली, उमेश मुंडा, गुंजन मुंडा, विनोद मुंडा, नागेश्वर मुंडा, छोटू रविदास, कार्तिक रविदास, बंटी प्रजापति, लुकमान मियां, हुसैन अंसारी, कलीम अंसारी, सोनू मुंडा, महेंद्र मुंडा, प्रदीप मुंडा, सन्नी मुंडा, रवि मुंडा, सचिन मुंडा, अंकित मुंडा, अरुण मुंडा, साहिल मुंडा, गोबिंद मुंडा, संजय मुंडा, बीरबल रजवार, सुनील महतो, प्रदीप करमाली, इंदरजीत महतो, दीपक रविदास, राजेश मुंडा, श्रवण करमाली, दिलीप करमाली, गणेश करमाली तथा महिला में मुख्य रूप से मंजू देवी, किरण देवी, सुमन देवी, रिंकी देवी, दुलारी देवी सुमन देवी आशा देवी, बसंती देवी राधिका देवी, सरस्वती देवी ने जेएलकेएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी सभी ने पार्टी के प्रति अपना समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी के जिम्मेदारियां को निभाने की बात कही तथा टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करने में सभी एक मंच पर होकर शासन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और इस सदस्यता ग्रहण अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our Services
यह वेबसाइट CG HOST द्वारा बनाया गया है। अगर आप भी किसी भी प्रकार की वेबसाइट सस्ते दामों में बनवाना चाहते हैं तो आज ही संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर।

ख़बर के नीचे विज्ञापन

Center 01 AD SPACE विज्ञापन